इराक़ की राजधानी बग़दाद में जनता ने प्रधानमंत्री नूरी मालेकी के समर्थन में बहुत बड़ा जुलूस निकाला और सरकार की ओर से जारी सुधार प्रक्रिया के समर्थन की घोषणा की।प्रदर्शनकारियों ने देश के भीतर एकता की आवश्यकता पर बल दिया और विदेशों से जारी हस्तक्षेप पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ अरब देशों के मीडिया की आलोचना में भी नारे लगाए जो अपने कार्यक्रमों के माध्यम से इराक़ में सांप्रदायिकता को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं।प्रदर्शनकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात थे।ज्ञात रहे कि हालिय कुछ महीनों से इराक़ के भीतर सऊदी अरब और तुर्की सरीखे कुछ देशों के हस्तक्षेप से सरकार के विरुद्ध उपद्रव हुए।.........166
11 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 381040
इराक़ की राजधानी बग़दाद में जनता ने प्रधानमंत्री नूरी मालेकी के समर्थन में बहुत बड़ा जुलूस निकाला और सरकार की ओर से जारी सुधार प्रक्रिया के समर्थन की घोषणा की......